जामताड़ा : मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब ने आसन्न विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रस्तावित वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र के लिए चिन्हित न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज पाथरचपड़ा का अधिकारियों के साथ जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पूरे परिसर, कमरों आदि की साफ सफाई, सामान्य मरम्मति कार्य के अलावा अन्य सुरक्षात्मक बिंदुओं पर जायजा लिया। उन्होंने प्रस्तावित वज्रगृह एवं मतगणना हॉल को लेकर अधिकारियों से विमर्श कर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, भूमि सुधार उप समाहर्ता ओम प्रकाश मंडल, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, कार्यपालक अभियंता पीएचडी राहुल प्रियदर्शी, कनीय अभियंता भवन प्रमंडल, प्रधान सहायक निर्वाचन संतोष कुमार के अलावा अन्य संबंधित उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


