देवघर। नगर निगम के सभागार में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से आच्छादित शहरी फुटपाथ विक्रेताओं तथा उसके परिवार के सदस्यों को स्वनिधि से समृद्धि योजना के अंतर्गत सरकार के आठ कल्याणकारी योजना से जोड़ने के लिए नगर आयुक्त रोहित कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय अनुश्रवन समिति की बैठक का आयोजन किया किया गया। बैठक में सभी संबंधित विभागों जिसमें समाज कल्याण विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग,श्रम विभाग,स्वास्थ्य विभाग, महिला कल्याण विभाग,वित्त विभाग आदि के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस बैठक को संबोधित करते हुए यह बताया गया की शहरी फुटपाथ विक्रेताओं के उन्नयन के लिए यह एक महत्वपूर्ण योजना है,जिसमें शहरी पाठ विक्रेताओं तथा उनके परिवार के सदस्यों को सरकार की आठ कल्याणकारी योजनाओं यथा -प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना,वन नेशन वन कार्ड योजना,प्रधानमंत्री जनधन योजना,जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा भवन निर्माण में कार्यरत श्रमिकों का निबंध शामिल है, जोड़कर उन्हें लाभान्वित करना है। इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए तथा वैसे सभी पथ विक्रेता जो योजना के लिए योग्य है। संबंधित विभाग के पोर्टल पर विवरण प्रदर्शित हो रहा है।
योजना से जोड़ते हुए उनका विवरण स्वनिधि से समृद्धि पोर्टल पर दर्शन सुनिश्चित करेंगे। मौक़े पर देवघर नगर मिशन प्रबंधक को यह निर्देश दिया गया कि इस कार्य में तीव्रता लाने हेतु वह यथाशीघ्र सभी विभागों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर ऑनलाइन गतिविधियों से पूर्ण रूप से उनको प्रशिक्षित करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में उपरोक्त के अलावा उप नगर आयुक्त सागरी बराल,सहायक नगर आयुक्त रणजीत सिंह,नगर मिशन प्रबंधक कौशल किशोर,हिमांशु शेखर एवं सामुदायिक संगठनकर्ता कुमारी अलका सोनी,स्वेता कुमारी, सविता देवी, स्मिता उपस्थित थे।


