रियासी । बीते 9 जून को रियासी में एक बस पर हुए आतंकी हमले में 9 लोगों की मौत हुई थी। इस हमले की जांच एनआईए कर रही है। इसी मामले में शुक्रवार को एनआईए ने जम्मू कश्मीर के 2 जिलों राजौरी और रियासी में सात जगह छापा मारा है। जिन लोकेशन पर तलाशी जारी है, वे हाइब्रिड आतंकवादियों और ओवर-ग्राउंड वर्कर्स से जुड़े हैं।
जांच कर रही है एनआईए गृह मंत्रालय ने 17 जून को आतंकी हमले की जांच का जिम्मा एनआईए को दे दिया था। एजेंसी ने हाइब्रिड आतंकवादियों से जुड़े सात ठिकानों की तलाशी ली थी। इसी दौरान गिरफ्तार आरोपी हाकम खान उर्फ हकीन दीन से मिले इनपुट के बाद शुक्रवार 27 सितंबर को इन नए ठिकानों पर छापा मारा गया है। जांच में यह सामने आया था कि हाकम ने आतंकियों को पनाह, गोला-बारूद और खाना दिया था। इसके बाद हुई तलाशी में आतंकवादियों और के बीच कई कनेक्शन जोड़ने वाली कई चीजें जब्त की गई थी। बता दें कि यह छापेमारी 9 जून को रियासी में एक बस पर हुए आतंकी हमले से जुडी है। इस हमले में नौ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी। बस रियासी के पौनी इलाके में शिव खोरी से कटरा जा रही थी। आतंकवादियों की गोलीबारी से बस खाई में गिर गई थी। इस हमले में 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे, जबकि 9 लोगों की मौत हो गई थी, इनमें बच्चा भी शामिल था।






