महाराष्ट्र के बीड और धाराशिव के जमाकर्ताओं से की 300 करोड़ की धोखाधड़ी
वृंदावन । मल्टीस्टेट में 300 करोड़ का घोटाला कर फरार चल रहे बबन शिंदे को महाराष्ट्र के बीड जिले की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बबन शिंदे को यूपी के मथुरा वृंदावन में संत-महंत बनकर रहता था। आरोपी बबन शिंदे के खिलाफ कई केस दर्ज किए हैं। बीड पुलिस ने ऑपरेशन चलाकर शिंदे को गिरफ्तार किया है। वह दिल्ली, नेपाल, असम, उड़ीसा, यूपी में एक साल तक छिपा रहा था। आखिरकार उसे वृंदावन के कृष्णा मंदिर इलाके से पकड़ा गया है।
बीड पुलिस के मुताबिक आरोपी पर बीड और धाराशिव के जमाकर्ताओं से धोखाधड़ी के पांच मामले दर्ज हैं। वह तीन सौ करोड़ से ज्यादा का घोटाला कर फरार हो गया था। पुलिस को करीब एक साल से उसकी तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना से उसकी लोकेशन का पता चला। बीड एसपी अविनाश बार्गल ने निर्देश दिए और 24 सितंबर को यूपी के वृंदावन से बबन शिंदे को गिरफ्तार किया गया। खास बात ये कि बबन शिंदे वृंदावन में संत-महंत के भेष में रहता था। उस पर करोड़ों का घोटाला करके जमाकर्ताओं को धोखा देने का आरोप है। जांच में पता चला कि जिजाऊ मा साहेब क्रेडिट यूनियन, जिसकी शाखाएं बीड के साथ धाराशिव जिले में भी हैं, में 300 करोड़ का गबन हुआ है। इस मामले में केस दर्ज होने से पहले 3 जुलाई 2023 से बबन शिंदे फरार था. तब से वह अपना भेष और सिम कार्ड बदलकर दिल्ली, नेपाल, असम, उड़ीसा, यूपी में रहा था। उसे यूपी के वृंदावन के कृष्ण मंदिर क्षेत्र के एक कमरे से गिरफ्तार कर लिया गया।






