इरोड । तमिलनाडु के इरोड जिले में एक होटल के कमरे से पुलिस ने 50 साल पुरानी बंदूक और छह जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। यह कार्रवाई बुधवार देर रात होटल में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। इसके बाद पुलिस ने होटल पर छापा मार। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मामला सथ्यमंगलम मेन रोड स्थित होटल का है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस ने होटल के कमरों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को एक रूम बंद मिला, जिसे उत्तर भारत के रहने वाले व्यक्ति ने बुक किया था। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा तो होटल के कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे में बिस्तर के नीचे एक तकिए के अंदर से 15 सेंटीमीटर लंबी एक पुरानी सिंगल बैरल ब्रेच लोडिंग बंदूक मिली। इसके साथ छह जिंदा कारतूस भी मिले। होटल का ये रूम 22 सितंबर को उत्तर भारत के रहने वाले एक व्यक्ति ने बुक कराया था। उसने बुधवार दोपहर तक स्टे करने के बाद होटल छोड़ दिया। पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है।
पुलिस पता लगाने में जुटी है कि यह बंदूक होटल के कमरे में क्यों रखी थी और इसका मकसद क्या था। यह बंदूक किसी अपराध में तो इस्तेमाल नहीं की गई या इसके जरिए किसी अवैध गतिविधि को अंजाम देने की योजना थी। होटल स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।
पुलिस का मानना है कि इस बंदूक का 50 साल पुराना होना इस मामले को और पेचीदा बना रहा है, क्योंकि इतनी पुरानी बंदूक का इस्तेमाल या रखने का उद्देश्य संदेहास्पद हो है। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए होटल के अन्य कमरों और इलाके की भी तलाशी कर रही है। पुलिस ने कहा है कि संदिग्ध व्यक्ति के पकड़े जाने के बाद ही इस मामले के पीछे के मकसद का खुलासा हो पाएगा।






