संताल एक्सप्रेस
उधवा। प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी सरफराजगंज पंचायत अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरफराजगंज में मंगलवार को उत्तरी सरफराजगंज पंचायत के उपमुखिया प्रतिनिधि विश्वजीत मंडल की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरफराजगंज में बीआरपी सह पर्यवेक्षक बाबूलाल मंडल, एवं अभिभावकों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण तरीके से विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया।इस दौरान सर्वसम्मति से पिंटू मंडल को विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष एवं खालीदा खातून को उपाध्यक्ष बनाया गया। जबकि अवीता देवी,लिलोफा बीबी,चनवा देवी,ममता देवी,मुगली देवी, शंकर मंडल, आलमगीर आलम, जहांगीर शेख,झंटू वर्मन,सूरज पासवान को सदस्य बनाया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष पिंटू मंडल ने कहां कि उन्हें जो दायित्व सौपा गया है उसके निर्वहन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। मौके पर उत्तम साहा,सुवेश मंडल, मास्टर सीमित्र कुमार दास ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई दी।वहीं पतौड़ा पंचायत स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय दरगाहडांगा में मंगलवार को प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर ग्रामसभा का संपन्न हुई। बीआरपी सह पर्यवेक्षक मझारूल हक,मुखिया प्रतिनिधि फिरोज शेख व अभिभावकों की मौजूदगी में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से मो. हासीम अख्तर को प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा साजेदा खातुन को उपाध्यक्ष बनाया है। जबकि सबीना बीवी,अजमीरा बीवी,साबिर शेख,युसुफ शेख,आबेदा बीवी,सेनाउल शेख,हामेदा खातुन,सबीला बीवी,सफीक शेख,अब्दुल मतीन को सदस्य बनाया गया है। मौके पर जमीरुल हक,खबीर आलम,निजामुद्दीन शेख, असरारुल शेख,अफताबुद्दीन शेख सहित अन्य मौजूद थे।


