साहिबगंज। गंगा का जलस्तर में बढ़ोतरी में लगातार जारी है। शहर के दहला, भरतीया कॉलोनी, रसूलपुर दहला नया टोला, हरिपुर, हबीबपुर, अलीगंज ,नारायण टोला, कमल टोला निचला क्षेत्र, कबूतर खोपी, चानन सहित गंगा से सटे निचले इलाका में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। वही गंगा से सटे सोभनपुर भट्टा, रामपुर दियारा, गर्म टोला, मुशहरी टोला, गदाई दियारा सहित दियारा क्षेत्रों में बाढ़ का कहर जारी है। जलस्तर में बढ़ोतरी तेजी से जारी है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार खतरे के निशान से गंगा एक मीटर ऊपर बह रही है। दोपहर तक गंगा का जलस्तर 28.41 मीटर दर्ज किया गया। कहलगांव में गंगा स्थिर है, साहिबगंज में बढ़ोतरी और फरक्का में गंगा स्थिर है।
—————–
जिला प्रशासन व विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरण किया
साहिबगंज। जिला प्रशासन की ओर से एडीसी सहित अन्य ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करके बाढ़ प्रभावित लोगो के बीच चूड़ा गुड़ माचिस सहित अन्य सामग्री का वितरण किया। पशु चारा का भी वितरण किया गया। वही राजमहल विधायक ने भी दियारा क्षेत्र में जाकर राहत सामग्री का वितरण किया।
————
जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव गदाई दियारा सहित अन्य इलाका का जायजा लिया
साहिबगंज। जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव ने लगातार तीसरे दिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। मंगलवार को गदाई दियारा सहित अन्य दियारा क्षेत्र का भ्रमण नाव से किया। लोगो से जा जाकर मिलकर परेशानी पूछी और जल्द ही राहत सामग्री उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।


