साहिबगंज। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत लालबथानी के मुसहरीटोला में शौच के लिए एक व्यक्ति बाढ़ के पानी मे डूब गया। ग्रामीणों ने काफी देर तक खोजबीन की। सूत्रों के मुताबिक करीब आधा घण्टा बाद पानी से व्यक्ति को निकाला गया है। हालांकि तबतक उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक लालबथानी के मुसहरीटोला के रहने वाला कारू चौधरी(53) था। परिजनों के अनुसार शौच के लिए सुबह करीब सात बजे घर से निकला था। इसी दौरान डूब गया। वही डूबने से पूरा गांव में सनसनी फैल गई है। इधर मुफस्सिल थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वही मृतक का दो पुत्री व तीन पुत्र है। इसमे एक पुत्र व एक पुत्री की शादी हो चुकी है। वही शव का पोस्टमार्टम डॉ. फरोग हसन ने किया है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


