साहिबगंज। राज्य के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीडीसी सतीश चंद्रा ने कार्यक्रम स्थल भोगनाडीह में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। वहीं डीडीसी ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी,पदाधिकारी को आयोजित कार्यक्रम में कायों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मौके पर जिला परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल कपिल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी जयवर्धन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी विष्णु देव कच्छप, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी छुटेश्वर कुमार दास, जिला के वरीय पदाधिकारी एवं प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी,थाना प्रभारी उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


