साहिबगंज : झारखंड सहित देश के अधिकांश हिस्सों में पत्रकारों का उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। जगह-जगह असामाजिक तत्वों के अलावे पुलिस प्रशासन का भी कोपभाजन पत्रकारों को बनना पड़ रहा है।हाल ही में जमशेदपुर जिला में एक पत्रकार आशीष गुप्ता के खिलाफ पुलिस ने झूठा मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की है।इसके कारण राज्य के पत्रकारों में असंतोष उबाल पर है।पत्रकारों के हित एवं सुरक्षा के लिए सक्रिय संगठन ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेल्फेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रमोद निरंजन के नेतृत्व में काला बिल्ला लगाकर पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ विरोध दर्ज किया जा रहा है।इस क्रम में मंगलवार को जिला मुख्यालय में पत्रकारों ने काला बिल्ला लगाकर पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ विरोध दर्ज किया।पत्रकारो ने सुरक्षा कानून बनाने की मांग की गई।मौके पर अरविंद कुमार,सुजीत कुमार,प्रमोद निरंजन,शशिकांत यादव,गोपाल शर्मा,मुकेश मिश्रा सहित अन्य पत्रकार मौके पर मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


