कहा-बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री जल्द दे राज्य सरकार और प्रशासन
साहिबगंज। राजमहल विधायक अनंत ओझा ने मंगलवार को राजमहल विधानसभा क्षेत्र के साहिबगंज सदर प्रखंड में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौड़ा किया।उन्होंने किशन प्रसाद दियारा,कारगिल दियारा,छट्ठू टोला,मुसहरी टोला,लालबथानी सहित कई क्षेत्रों में जाकर बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिले। गंगा नदी में पानी बढ़ने के कारण साहेबगंज सदर प्रखंड के कई गांवों में लोगो के घर मे पानी घुस गया है बाढ़ के कारण लोगो का आवागम का भी रास्ता बंद हैं,मवेशियों को चारा नहीं मिल पा रहा हैं।विधायक अनन्त ओझा ने साहेबगंज अंचल अधिकारी से दूरभाष पर बात करके जल्द बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री देने को कहा।विधायक ने कहा कि अब तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था नहीं हो पायी हैं। लोगों को बाढ़ राहत सामग्री उपलब्ध नहीं हो पाई हैं गांव में लोगो ने बताया कि अभी जिला प्रशासन द्वारा सूची ही मांगा जा रहा हैं मेरे द्वारा जिला प्रशासन,आपदा प्रबन्ध विभाग के प्रधान सचिव को सूचित किया गया।अंचल अधिकारी को भी कहा गया। हेमन्त सोरेन की सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री अब तक नहीं दे पायी हैं जल्द राज्य सरकार इसकी व्यवस्था करें। राजमहल विधायक ने कहा जिला प्रशासन और राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री शीघ्र दे।विधायक की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री का भी वितरण किया गया। पीड़ितो के बीच चुरा,गुड़ और बिस्किट सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया। राजमहल विधायक ने बाढ़ पीड़ितों से संवाद किया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। विधायक ने कहा मेरे द्वारा राहत सामग्री दिया गया हैं जो पर्याप्त नहीं हैं राज्य सरकार और जिला प्रशासन इसकी चिंता जल्द करें और प्रभावित लोगों के लिए समुचित व्यवस्था करें। मवेशियों के लिए चारा की व्यवस्था हो। बाढ़ राहत कैम्प बनाया जाए। उनके रहने और खाने की व्यवस्था हो। मौके पर शिवशंकर यादव,रामदरश यादव,रामानंद साह,मनोज यादव,धर्मेन्द्र कुमार,दिनेश पांडेय,भाजपा नेता बमबम मंडल, विनोद चौधरी,धर्मेन्द्र मंडल,संजय मंडल एवं अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता रहे।


