नाला (जामताड़ा) । नाला पीडब्ल्यूडी में भाजपा की बैठक हुई। मालूम हो कि बैठक में मुख्य रूप से प्रवासी नेता रघुनाथपुर पश्चिम बंगाल के विधायक विवेकानंद बाउरी शामिल हुए।इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा अंग वस्त्र देकर उन्हें स्वागत तथा सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने परिवर्तन यात्रा को लेकर तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता तथा पार्टी पदाधिकारी से चर्चा की। साथ ही कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक परामर्श भी दिए।उन्होंने झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा भी की।इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी 26 सितंबर को नाला विधानसभा अंतर्गत फतेहपुर, कुंडहित से धेनुकडीह मोड़ तक परिवर्तन यात्रा आयोजन किया गया है। जिसके सफल क्रियान्वयन को लेकर नाला विधानसभा के प्रत्येक आदिवासी तथा जनता को हमारे तथा भारतीय जनता पार्टी की ओर से शामिल होने को लेकर अनुरोध कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा निर्वाचन में झारखंड राज्य से जो सरकार झारखंड में हैं,इस वर्तमान सरकार को उखाड़ने के लिए ये परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। वहीं वरीय नेता माधव चन्द्र महतो ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक संकल्प लिया है। वर्तमान में जो सड़ी गली,बेहरी,निकम्मी सरकार है हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इस सरकार को बदलकर भारतीय जनता पार्टी के सुशासन को हमें यहां स्थापित करना है और इसी के निमित्त 26 सितंबर को 11 बजे मसलिया होते हुए ये परिवर्तन यात्रा का रथ जिसका नेतृत्व पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी के एमपी लाॅकेट चटर्जी,भारत सरकार के माननीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी,गोड्डा विधानसभा के विधायक अमित मंडल नेतृत्व करेंगे और विशेषकर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभा को संबोधित करेंगे। कहा कि मैं पूरे हिन्दुत्व का बोध आस्था रखने वाले तमाम मित्रों से अपील करना चाहता हूं कि इस बहरी सरकार उखाड़ फेकने के लिए हजारों हजार की तादाद में माता,बहनें,देवी,सज्जन, भाई बंधु सभी आकर इस भारतीय जनता पार्टी के मुल विचारधारा से ओतप्रोत होकर परिवर्तन यात्रा को सफल बनाए। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में लोग उस दिन संकल्प लेंगे कि हम भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार को बनाएंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री दिलीप हेम्ब्रम, पूर्व जिला उपाध्यक्ष तापस भट्टाचार्य, जिला उपाध्यक्ष रंजीत तिवारी,मंडल अध्यक्ष किशन मुर्मू,पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेन राउत, मंडल उपाध्यक्ष काजल बाउरी,मंडल महामंत्री कैलाश मंडल, श्रीमंत बाउरी,चन्द्र मोहन घोष, सुभाष चन्द्र राय,विजय सिंह, सिटु सिंह, कमल पैतण्डी, परेश मोदीकोड़ा, सुबोध मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


