घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल, बोलेरो, स्कार्पियों, मोबाईल, तार कटर, ताला तोडने वाला सबल, रिंच, पेचकस इत्यादि सामानों बरामद
बीएसएनल में लगे बैटरी चोरी की घटना में शामिल अन्य 11 सहयोगियों को लेकर छापेमारी

दुमका। जिला के अन्तर्गत जामा थाना क्षेत्र में लगे बीएसएनल टावरों में लगातार बैटरी चोरी की घटना घट रही थी। जामा थाना कांड सं0-62/24, दिनांक-24.07.24, धारा 303 (2) बी एन एस एवं कांड सं0- 73/24, दिनांक-01.09.2024, धारा- 303(2) बी एन एस के तहत मामला दर्ज किया गया था। उक्त बात की जानकारी गुरुवार को जिला पुलिस सभागार कक्ष, पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खरवार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी उन्होंने कहा कि दुमका जिला अन्तर्गत जरमुण्डी, तालझारी, मसलिया थाना क्षेत्र में भी इस तरह की कई घटना घटित हुई थी। इस तरह की बार-बार हो रही घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जरमुण्डी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर वाहन सं0- JH15W 6104 के चालक भोला रजवार पिता बंधु रजवार सा० खमार, थाना चितरा, जिला देवघर को पुछताछ को लेकर थाना लाया गया। पुछताछ के क्रम में इन्होने अपना अपराध स्वीकार किया एवं दुमका, देवधर एवं गोड्डा के विभिन्न थाना क्षेत्र में बीएसएनल में लगे बैटरी चोरी की घटना में शामिल अन्य 11 सहयोगियों का नाम बताये तथा इसके एवं इसके सहयोगी के निशानदेही पर घटना में चोरी गये बैटरी, बैटरी का किट बॉक्स एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल, बोलेरो, स्कार्पियों, मोबाईल, तार कटर, ताला तोडने वाला सबल, रिंच, पेचकस इत्यादि सामानों को बरामद किया गया है। चार अभियुक्त भोला रजवार, राजू अंसारी, किंकर दास और एनाउल मियाँ की गिरप्तारी हुई है चारों अभियुक्तों ने अपना एवं अपने सहयोगियों का घटना करने की बात स्वीकार किये हैं। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। यह सारे अपराधी जामताड़ा और देवघर के हैं स्थानीयता की संलिप्त की भी जांच की जा रही है।
———————
बरामद सामानों की सूची
1. भोला रजवार के निशानदेही पर (1) खाली बैटरी का 02 किट बॉक्स, (2) एक एण्ड्रायड मोबाईल फोन,
2. राजु अंसारी के निशानदेही परः- (1) एक सिरिज में कुल 14 पीस सेल बैटरी, (2) खाली बैटरी का 02 किट बॉक्स,(3) एक लोहे का तार काटने का बडा कटर, (4) लोहे का ताला तोडने का सबल, (5) बैटरी खोलने वाला रिंच, (6) पेचकस, (7) घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल नं0-JH 15AE 8758 एवं (8) एक एण्ड्रायड मोबाईल फोन
3. किंकर दास के निशानदेही परः- (1) एक सिरिज में कुल 14 पीस सेल बैटरी, (2) खाली बैटरी का 02 किट बॉक्स, (3) घटना में प्रयुक्त बोलेरो सं0-JH15H 8842 (4) स्कार्पियों सं0-JH 10BY 4841, (5) हिरो होण्डा मोटरसाईकिल सं0-JH 10E1463 एवं (6) एक एण्ड्रायड मोबाईल फोन 4. एनाउल मियाँ के गैरेज (दुकान) से (1) चोरी का बैटरी एक सिरिज में 14 सेल एवं (2) एक सिरिज में 13 सेल, (3) खाली बैटरी का किट बॉक्स


