रामगढ़ । थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशबोना गांव के 35 वर्षीय चुमदा मुर्मू नामक युवक ने गुरुवार की देर रात अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को घटना की जानकारी होने के बाद रात में ही रामगढ़ थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका के फुलो झानो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है।बता दें कि मृतक का एक 5 बर्ष का बेटा भी है।
थाना प्रभारी शशिकांत साहू ने बताया कि मृतक की पत्नी शीला टुडू के अनुसार उसका पति विगत कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार था। इसी कारण उसने आत्म हत्या कर ली। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


