दुमका नगर परिषद के 21 वार्डों में सिर्फ 4 वार्डों में आरक्षण पूर्ववत,17 में बदलाव
सुमन सिंह
दुमका । नगर निकाय चुनाव की आहट के साथ ही शहरी क्षेत्र में चुनावी चर्चा का दौर शुरू है।
दुमका नगर परिषद चुनाव में आरक्षित किए गए प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में चार वार्ड ही ऐसे हैं जहां आरक्षण में बदलाव नहीं किया गया।17 वार्डों के आरक्षण में बदलाव कर दिया गया।इससे 17 वार्डों के निवर्तमान वार्ड पार्षद प्रभावित होंगे।वे पुराने वार्ड से चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। जिन वार्डों में आरक्षण के केटेगरी में कोई बदलाव नहीं किया गया उनमें वार्ड नम्बर 10
वार्ड नम्बर 17,वार्ड नम्बर 20 और वार्ड नम्बर 21 शामिल है।9 वार्डों को अलग-अलग श्रेणी की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।कुल पांच वार्ड अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित है।जबकि पहले 3 वार्ड अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित था।पहले 2 वार्ड पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित था।अब पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए एक और अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए दो वार्ड आरक्षित किए गए हैं।अनुसूचित जाति की महिला के लिए एक वार्ड आरक्षित है।पहले भी अनुसूचित जाति महिला के लिए एक वार्ड आरक्षित था।
—
पूर्व में आरक्षण
वार्ड नं.1- पिछड़ा वर्ग 1 महिला
वार्ड नं.2-पिछड़ा वर्ग अन्य
वार्ड नं.3-अनारक्षित अन्य
वार्ड नं.4-अनारक्षित महिला
वार्ड नं. 5-पिछड़ा वर्ग अन्य
वार्ड नं.6-पिछड़ा वर्ग अन्य
वार्ड नं.7-अनुसूचित जाति अन्य
वार्ड नं.8-अनारक्षित महिला
वार्ड नं.9-पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड नं.10- अनारक्षित अन्य
वार्ड नं.11-अनुसूचित जाति महिला
वार्ड नं.12-पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड नं.13-पिछड़ा वर्ग अन्य
वार्ड नं.14- अनारक्षित महिला
वार्ड नं.15- अनारक्षित महिला
वार्ड नं.16- अनारक्षित अन्य
वार्ड नं.17-अनारक्षित अन्य
वार्ड नं.18- अनारक्षित महिला
वार्ड नं.19-अनारक्षित अन्य
वार्ड नं.20- अनारक्षित अन्य
वार्ड नं.21-अनुसूचित जनजाति अन्य
—
वर्तमान आरक्षण
वार्ड नं.1-अत्यंत पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड नं.2- अनारक्षित महिला
वार्ड नं.3-अनारक्षित महिला
वार्ड नं.4-पिछड़ा वर्ग 2 अन्य
वार्ड नं.5.अनारक्षित महिला
वार्ड नं.6-पिछड़ा वर्ग अन्य
वार्ड नं.7-अनुसूचित जाति महिला
वार्ड नं.8-अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1 अन्य
वार्ड नं.9-अनारक्षित महिला
वार्ड नं.10-अनारक्षित अन्य
वार्ड नं.11- अनुसूचित जाति अन्य
वार्ड नं.12-अनारक्षित अन्य
वार्ड नं.13-पिछड़ा वर्ग 2 महिला
वार्ड नं.14-अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1 अन्य
वार्ड नं.15-अनारक्षित महिला
वार्ड नं.16-पिछडा वर्ग 2 अन्य
वार्ड नं.17-अनारक्षित अन्य
वार्ड नं.18-अनारक्षित अन्य
वार्ड नं.19-अनारक्षित महिला
वार्ड नं.20-अनारक्षित अन्य
वार्ड नं.21-अनुसूचित जनजाति अन्य


