जब्त मोबाइल से विभिन्न राज्यों में क्राईम लिंक पाया गया है
देवघर । साइबर पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर जिला के नगर थाना अंतर्गत नगर थाना अंतर्गत नंदन पहाड़ के पिछला भाग में स्थित झाड़ी एवं जंगल में छापामारी कर 03 साईबर ठग को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गये साइबर ठग के पास से 07 मोबाइल, 27 सिम कार्ड जब्त किया है। गिरफ्तार किये गये साइबर ठगों में गिरफ्तार अभियुक्तों में पाथरोल थाना क्षेत्र अंतर्गत
ग्राम रूपाबाद के रमेश कुमार दास,पिता मदन दास,जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मथुरापुर के
मंटु दास,पिता शीतल दास,करौं थाना क्षेत्र अंतर्गत
ग्राम बदीया के शौकत अंसारी, पिता हामिद मियां को गिरफ्तार किया है। सभी को कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से जप्त मो०न० पर भारत देश विभिन्न राज्यों में क्राईम लिंक पाया गया है। पूछताछ में साइबर आरोपी ने बताया कि फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से एयरटेल पेमेंट बैंक क्रेडिट कार्ड बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करते एवं फर्जी फोन पे पेटीएम कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैश बैक का झांसा देकर फोन पे गिफ्ट कार्ड क्रिएट करवाकर उसे रिडीम कर ठगी करना। फर्जी मोबाइल नम्बर से फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर आम लोगों को एटीएम बंद होने एवं उसे चालू कराने के लिए सीरीज कॉल करना। उसके बाद कस्टमर को झांसे में लेकर ओटीपी प्राप्त कर ठगी करना। फर्जी क्रेडिट कार्ड पदाधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड केवाईसी अपडेट के नाम पर उपभोक्ताओं को झांसा देकर ठगी करना। फर्जी गैस कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को बिल बकाया का झांसा देकर बिल भुगतान हेतु क्विक सपोर्ट ऐप का लिंक के माध्यम से ठगी करना।अन्य साईबर अपराधियों को फर्जी सिम का आपूर्ति करना करते थे।




