संताल एक्सप्रेस संवाददाता
तीनपहाड़ – तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बैंक मोड़ में एक 14 चकिया ट्रक दुर्धटनागस्त हो गया. मिली जानकारी के अनुसार एक 14 चकिया ट्रक सीजी 04एमडी 9067 बैंक मोड़ तीनपहाड़ में ट्रक के चालक द्वारा घुमाया जा रहा था. लेकिन अचानक ट्रक पीछे की तरफ सरक गया और दीपक सिंह के घर मे टकरा गया. इस दौरान ट्रक ने
एक ओटो को अपने चपेट में ले लिया.जिसके कारण ओटो क्षतिग्रस्त हो गया. वही ट्रक पीछे सरकने के क्रम में एक चका नाली में घुस गया. जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गया. हालांकि की इस घटना में कोई हताहत नही हुआ है.
ज्ञात हो कि इसी जगह राजकीय उत्क्रमित उच्य विद्यालय उर्दू कन्या तीनपहाड़ है. और स्कूल के बच्चो का आना जाना प्रतिदिन होता है. लेकिन इस दुर्घटना के कुछ देर बाद ही स्कूल का टिफिन हुआ. अगर ये घटना थोड़ी देर बाद होती तो कई लोग इसके चपेट में आ जाते. इस संबंध में थाना प्रभारी गौरव भगत ने कहा कि मामले की जांच किया जा रहा है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


