पीड़ितों ने कहा क्या कहे बाबू स्थित बहुत खराब है.बाढ़ के पानी में सांप-बिच्छू का डर बना हुआ है
अमित सिंह
साहिबगंज – साहिबगंज में गंगा में आई बाढ़ से दियारावासी खासे प्रभावित है.जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है.वही बिति रात रिमझिम बारिश के कारण बाढ़ पीडितों पर दोहरी मार पड़ रही है.दियारा क्षेत्र के हजारों घर जलमग्न हो गया है.बाढ़ प्रभावित परिवार मचान बना कर पानी में ही दिन गुजार रहे है.नाव की प्रयाप्त व्यवस्था नही रहने के कारण जुगाड़ टेक्नोलॉजी से नाव तैयार कर आवाजाही करने को मजबूर है.वही बीते शाम से हो रही बारिश ने बाढ़ पीड़ित परिवार परेशान है.उमेश सिंह ने बताया कि बाढ़ के पानी कि दंश तो हम दियारावासी झेल ही रहे है.लेकिन बारिश के पानी ने हमलोग को और परेशान कर दिया है.साहिबगंज सदर प्रखंड के सैकड़ों घर बाढ़ के पानी में डुब गया है.मवेशी भी रखने की जगह नही है.मवेशी भी पानी मे खड़े रहकर दिन-रात काट रहे है.फसल डुबने से मवेशियों के लिए चारा का संकट उत्पन्न हो गया है.कई दियारा क्षेत्रों के गांवों की स्थिति यह है कि गांव,सड़क व घरों में तीन से चार फीट पानी भरा हुआ है.लोग बांस के मचान पर रह कर अपने घर व सामानों की देख-रेख कर रहे है.महिलाएं बांस के मचान पर परिवार के लिए खाना बना रही है.पीड़ितो ने बताया कि क्या कहे बाबू स्थित बहुत खराब है.हमलोग पिछले पांच-छह दिनों से इसी तरह गुजर बसर कर रहे है.बाढ़ के पानी में सांप बिच्छू का डर बना रहता है. ग्रामीणों ने बताया कि डीसी साहब, एसडीओ साहब राहत सामग्री दिये है.लेकिन मवेशियों का चारा की समस्या बनी हुई है.अब हमलोग गंगा मैया के भरोसे जी रहे है.उनकी कृपा रही तो हमलोगों की मुश्किलें बहुत जल्द दूर हो जाएंगी.
दियारा क्षेत्र के कई गांव टापू में तब्दील
साहिबगंज – गंगा में आई बाढ़ के कारण साहिबगंज जिले के दियारा क्षेत्र के कई गांव टापू में तब्दील हो गये है.साथ ही मखमलपुर, कारगिल,मुसहरी, बैधनाथपुर सहित कई टोलों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है.लोग जान जोखिम में डालकर नाव से आवाजाही करने को मजबूर है.


