स्विगी इंस्टामार्ट और ब्लिंकइट के धमाकेदार ऑफर्स, नामी ब्रांड्स के सिक्कों पर मिल रही बंपर बचत
नई दिल्ली । धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन इस बार आपको भीड़ भरे बाजारों में धक्के खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्विगी इंस्टामार्ट और ब्लिंकइट जैसे क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने ग्राहकों के लिए एक शानदार अवसर पेश किया है, जहां आप घर बैठे ही तनिष्क, कल्याण ज्वेलर्स, मालाबार जैसे नामी ब्रांड्स के सोने-चांदी के सिक्कों पर 78 फीसदी तक की बंपर छूट का लाभ उठा सकते हैं। यह त्योहारी सीजन में ग्राहकों को सस्ती और सुविधाजनक खरीदारी का अनुभव दे रहा है।

स्विगी इंस्टामार्ट पर सोने-चांदी की आकर्षक डील्स स्विगी इंस्टामार्ट ने धनतेरस को खास बनाने के लिए सोने-चांदी के सिक्कों पर जबरदस्त डील्स पेश की हैं। यहां 1 ग्राम 24 कैरेट सोने का कल्याण ज्वेलर्स फ्लावर डिजाइन सिक्का, जिसकी एमआरपी 26,000 रुपए है, 43 रुपए छूट के बाद सिर्फ 14,599 रुपए में उपलब्ध है। यह एक ग्राम सोने के लिए सबसे कम कीमतों में से एक है। इसके अलावा, मिया बाय तनिष्क का एक ग्राम लोटस गोल्ड कॉइन 24 रुपए की छूट पर 16,639 रुपए में और मालाबार का एक ग्राम लक्ष्मी गोल्ड कॉइन 27 फीसदी डिस्काउंट के साथ 15,879 रुपए में मिल रहा है। चांदी के सिक्कों में, कल्याण ज्वेलर्स का 10 ग्राम लक्ष्मी सिल्वर कॉइन 78 फीसदी की बंपर छूट के बाद मात्र 2,169 रुपए में खरीदा जा सकता है, जबकि जीवा और मालाबार के चांदी के सिक्कों पर भी शानदार ऑफर्स हैं।
ब्लिंकइट पर भी भारी छूट का मौका इसी तरह, ब्लिंकइट पर भी जोयालुक्कास, मुथूट एक्जिम और एमएमटीसी-पीएमएमपीएस जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स के 24 कैरेट सोने और 999 शुद्धता वाले चांदी के सिक्कों पर 77 रुपए तक की छूट मिल रही है। यहां एमएमटीसी-पीएमएमपीएस का 0.5 ग्राम 24 कैरेट कमल डिजाइन वाला सोने का सिक्का 71 रुपए छूट के साथ 8,380 रुपए में उपलब्ध है, वहीं जोयालुक्कास और मुथूट एक्जिम के एक ग्राम सोने के सिक्के 49 फीसदी छूट के साथ 15,100 रुपए में बेचे जा रहे हैं। चांदी में 10 ग्राम के सिक्कों पर भी भारी कटौती है, जहां एमएमटीसी-पीएमएमपीएस का सिक्का 2,480 रुपए में और जोयालुक्कास/मुथूट एक्जिम का सिक्का 56 फीसदी डिस्काउंट के साथ 2,175 रुपए में मिल रहा है। खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान हालांकि ये ऑफर्स बेहद लुभावने हैं, डिजिटल खरीदारी करते समय ग्राहकों को सावधानी बरतनी चाहिए। ऑर्डर फाइनल करने से पहले सिक्के का सटीक वजन, 24 कैरेट या 999 की शुद्धता, प्रामाणिकता का हॉलमार्क या सर्टिफिकेशन और टेंपर-प्रूफ पैकेजिंग जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों की पुष्टि अवश्य कर लें ताकि आपकी शुभ खरीदारी सुरक्षित और विश्वसनीय हो।



