जरमुंडी प्रतिनिधि
सावन की दूसरी सोमवारी पर संख्या बाबा बासुकीनाथ धाम में भोलेनाथ पर जलार्पण के लिए श्रद्धालु भक्तों का जनशैलाब उमड़ा। दूसरी सोमवारी पर बाबा बासुकीनाथ मंदिर रात्रि 2:15 पूर्वाह्न पर खोला गया। मंदिर के कपाट खुलने पर रात्रि श्रृंगार पूजन के अवशिष्टों को हटाकर गर्भगृह की सफाई हुई और पूर्वाह्न 2:45 पर भोलेनाथ की षोडशोपचार सरकारी पुरोहित पूजा संपन्न हुई। इसके बाद पूर्वाह्न 3:00 बजे तक पंडा पुरोहितों द्वारा कांचा जल से पूजा अर्चना के साथ बाबा बासुकीनाथ मंदिर और माता पार्वती मंदिर के बरामदे में अरघा लगाकर शिवभक्तों के लिए मंदिर परिसर को खोल दिया गया। सोमवार को पूर्वाह्न 3:15 बजे से कांवरिया श्रद्धालुओं द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अरघा से जलाभिषेक पूजन और दर्शन प्रारंभ किया गया। शाम 5 बजे भगवान बासुकीनाथ की विश्राम पूजा हुई। इस क्रम में श्रद्धालु कांवरियों के जलाभिषेक पूजा दर्शन पर रोक लगी रही। एक घंटे के लिए भगवान बासुकीनाथ के मंदिर को दिवाकालीन विश्राम हेतु बंद कर दिया गया। शाम 5:00 बजे अपराह्न तक बासुकीनाथ मंदिर में 1,07,582 श्रद्धालुओं ने बाबा फौजदारी नाथ पर जलार्पण कर सुख समृद्धि, शांंति। व। अभीष्ट की कामना की। दूसरी सोमवारी पर बासुकीनाथ मंदिर में कुल 675 डाक बम श्रद्धालुओं ने। पवित्र जल से भोलेनाथ का। जलाभिषेक किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


