संताल एक्सप्रेस संवादाता
तीनपहाड़- तालझारी थाना क्षेत्र के मेहंदी पोखर के समीप बुधवार देर शाम को अज्ञात लोगो ने एक पहाड़िया युवक को पत्थर से मार कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है.मिली जानकारी के अनुसार कल्दीभीट्टा पहाड़ निवासी
मिथुन पहाड़िया उम्र 26 वर्ष किसी काम को लेकर मेहंदी पोखर आया था. जो वापस अपने घर जा रहा था. इसी दौरान पहाड़ के नीचे मेहंदी पोखर जहर स्थान के पास अज्ञात लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद अज्ञात लोगों ने उस पर हमला बोल दिया. और पास में पड़े पत्थर से वार कर दिया. जिससे मौके पर उसकी मौत हो गयी. इसकी सूचना तालझारी थाना को मिली सूचना मिलते ही तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया. और मामले की जांच में जुट गया. इस संबंध में थाना प्रभारी ने कहा कि पत्थर से मार कर हत्या हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजने की प्रक्रिया किया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


