साहिबगंज- जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.अनुमंडलीय कार्यालय कक्ष स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बुधवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी. कि एक युवक गैस गोदाम के पास कट्टा लेकर घूम रहा है. एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने तत्काल वहां पहुंच कर युवक को दबोच लिया. हिरासत में लिए गये युवक सकरुगढ़ गैस गोदाम निवासी 22 वर्षीय आकाश चौधरी है. छानबीन के दौरान आकाश चौधरी पास से एक देशी कट्टा व 3 जिंदा कारतूस बरामद किया गया .आकाश चौधरी ने अन्य बदमाशों के नाम बताए हैं.उन्होंने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है.उसके ऊपर जिरवाबाड़ी थाना में 69/24, 51/24 व 188/22 दर्ज है. छापामारी में पुअनि शशि सिंह, जुमराती अंसारी, मो शाहरुख, सअनि मनोज शर्मा, सअनि सरफुद्दीन, हवलदार महेंद्र यादव, आरक्षी धर्मवीर सिंह शामिल थे.




