सरैयाहाट। हँसडीहा थाना क्षेत्र के परमा गाँव निवासी गोपाल कुमार हत्याकांड का शनिवार को हँसडीहा पुलिस ने उदभेदन कर मुख्य आरोपी रोहित सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतक गोपाल का हत्यारे की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हत्या वाले दिन गोपाल शराब के नशे में अपनी प्रेमिका से मिलने रात के अँधेरे में उसके घर गया था। इसी दौरान रोहित ने अपनी बेटी और गोपाल को एक कमरे में देखा तो आग बबुला हो गया और उसने गोपाल की हत्या कर उसके शव को कुएँ में फेंक दिया ताकि किसी को पता न चले की उसकी हत्या हुई है। ज्ञात हो की मंगलवार को हँसडीहा पुलिस ने परमा गाँव स्थित एक कुएँ से गोपाल का शव नग्न अवस्था में बरामद किया था। जिसके बाद मृतक के पिता घुटरू मांझी ने बेटे की हत्या की बात कह प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया की पुलिस जब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर गई थी तो आरोपी पुलिस को देख झाड़ी में छिप गया था। गिरफ़्तारी के बाद आरोपी ने हत्या की बात को स्वीकार कर उसकी वजह भी बताया। जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


