पथरगामा प्रतिनिधि : थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरसंडा गांव के युवक ने फंदे से झूल कर खुदकुशी कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत युवक का नाम विष्णु मांझी, उम्र करीब 28 वर्ष बताया गया। वहीं बताया है कि मृत युवक विवाहित था। युवक ने घर में ही फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। वहीं घटना की जानकारी घटना के अहले सुबह परिजनों को मिली। वहीं जब शव को देखा तो सबों के होश उड़ गये। घटना की सूचना पथरगामा पुलिस को दी गयी। पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा गया तथा पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं लेकिन पथरगामा थाना प्रभारी रामसूरत यादव ने बताया कि युवक कई दिनों से बीमार चल रहा था। इसको लेकर वह मानसिक रूप से व्यथित भी रहता था। संभवतः बीमारी आदि कारणों से युवक ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के लिए शव को भेजा गया है, यूडी केस दर्ज किया जाएगा। इसके लगाया बाद पूरे कारणों का पता जाएगा। पथरगामा में दो दिनों पहले रंगनिया गांव के युवक ने की थी खुदकुशी मालूम हो कि अभी दो दिन पहले सरैयाहाट गांव के रंगनिया निवासी (पथरगामा के चिलकारा गोविंद में बहनोई के घर आया था) ने पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली थी। दो-तीन दिनों के अंतराल में यह दूसरी घटना है। इसके पहले भी मुफस्सिल थाना व पोडैयाहाट थाना तथा हनवारा में अलग-अलग मामले में किसी ने फंदे से लटक कर तो किसी ने जहर खाकर खुदकुशी की है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


