रामगढ़ । थाना क्षेत्र के बौडिया पंचायत अंतर्गत कमारचक गांव में 22 वर्षीय प्रहलाद दर्वे ने अपनी दुकान में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना मंगलवार के देर शाम की है। रामगढ़ थाना पुलिस को मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल दुमका भेज दिया है। मृतक के पिता सुशील दर्वे घर पर नहीं है। वह बाहर मजदूरी करने गया हुआ है। मृतक अपने गांव में ही इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता था। ग्रामीणों की मानें तो मृतक प्रहलाद को मोबाइल पर आंनलाइन जुआ खेलने की लत लग गई थी| जुआ खेलने के दौरान वह काफी पैसा हार गया था, जिसके कारण डीप्रेशन में रहा करता था। जुआ खेलने को लेकर हमेशा घर में कहा सुनी हुआ करती थी। मंगलवार को प्रहलाद दर्बे दोपहर का खाना खाने के बाद अपनी दुकान चला गया, जहां अंदर से दुकान बंद कर उसने फांसी लगा ली। काफी देर तक जब दुकान नहीं खुली तो परिजनों को कुछ शक होने के बाद किवाड़ खोलने के लिए बोला गया, मगर अंदर से कोई जबाब नहीं मिलने पर ग्रामीणों के साथ परिजनों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा तो देखा प्रहलाद दर्बे फांसी के फंदे में झूल रहा है। आनन फानन में उसे नीचे उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


