देवघर। रविवार को देवघर के पूर्व विधायक सुरेश पासवान के आवासीय परिसर में राजद का जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक आयोजित हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष डॉ फणी भूषण यादव ने किया।इस दौरान डॉ फणी भूषण यादव ने कहा कि ने अपने संबोधन के माध्यम से संगठन की मजबूती को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी सुरेश पासवान को जिताने का संकल्प लेकर गांव और शहर के घर-घर जाकर युद्धस्तर पर हर बूथ पर जोरदार ढंग से वोट दिलाए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने संगठन की मजबूती पर दिया बल साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की रीढ़ की तरह होते हैं। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।इस मौके पर प्रदेश महासचिव सह देवघर प्रभारी डॉ अमरेंद्र यादव,काशी प्रसाद यादव,प्रधान महासचिव,अधिवक्ता कृष्ण वर्धन खवाड़े,ममता मिश्रा,सुरेश यादव,नरेश यादव, प्रमोद यादव,राजकिशोर यादव,नित्यानंद केशरी,चक्रधर रवानी,जयंत पटेल,विजय यादव,परुषोंतम यादव,मो.जहांगीर,अरविन्द यादव,नागेंद्र कुशवाहा,लालमोहन मांझी,रंजीत प्रधान,बुधन यादव सहित मौके पर राजद के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


