ठाकुर गंगटी (गोड्डा) महागामा के राजेंद्र नगर स्टेडियम में बुधवार को ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों की महिलाओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों, नेताओं को सुनने के बाद झारखंड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोडसन सोसाइटी व अन्य समाजसेवी के साथ-साथ अन्य ग्रृहणी महिलाओं ने भी बताई की विभिन्न प्रकार की जन उपयोगी व जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों द्वारा बताया गया। साथ ही साथ कई प्रकार की परिसंपत्तियों, प्रमाण पत्र व अन्य सामग्री भी वितरित की गई। बताई कि वर्तमान मुख्यमंत्री और झारखंड सरकार द्वारा इन महिलाओं के लिए सहयोग रूपी कई योजनाओं को चलाई गई है। मईया सम्मान योजना सहित विभिन्न प्रकार की योजनाओं से सभी महिलाएं खुश होकर मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों, नेताओं को सुनने गई थी। बताई कि महागामा विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान विधायक सह कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के अथक प्रयास से क्षेत्र के साथ-साथ पूरे राज्य की जनता के लिए भी कृषि के अलावे भी अन्य क्षेत्र में जरूरी कार्यों को किया गया है। विभिन्न प्रकार की योजनाएं भी चलाई गई है। जिससे कि लाखों ग्रामीण और खास कर महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। बताई कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बातों को सुनने के बाद सभी महिलाएं और अधिक खुश हो गई। बताई कि वर्तमान राज्य सरकार और वर्तमान कृषि मंत्री के प्रति इन सभी महिलाओं की सहानुभूति है और भविष्य में भी रहेगी। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव की झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के अलावे समाजसेवी और अन्य गृहिणी महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। साथ ही साथ महागठबंधन के तमाम कार्यकर्ता, हजारों समर्थक भी कार्यक्रम में शामिल हुए और आनंदित होकर अपने घर को लौटे।






