पाकुड़। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार के तत्वाधान में पाकुड़ वन प्रमंडल के सहयोग से वन्य प्राणी सप्ताह कार्यक्रम के तहद शनिवार को स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल में बच्चों के बीच वन्य प्राणी संरक्षण जागरूकता हेतु निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वर्ग 6 से 12 ने भाग लिया। निबंध लेखन में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान में क्रमशः आहोना बनर्जी, तूलिका चटर्जी एवं रिधिमा कुमारी।पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान में क्रमशः तान्या सिंह, हिमाद्रि गोस्वामी एवं प्रार्थना राज रहे। वहीं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान में क्रमशः तनीषा चक्रवर्ती, स्वरूप मंडल एवं सौरव सांडिल्य रहे। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान में क्रमशः तृषा कुमारी, रिशव कुमार एवं अंकित कुमार रही। सभी विजेताओं को वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा ट्रॉफी एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती, वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरव चंद्रा, फॉरेस्टर बबलू कुमार डेहरी एवं वरीय स्नातोकोत्तर शिक्षक संजीव कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


