उम्मीदवार का नाम – सुनीता देवी
.क्षेत्र – साहिबगंज नगर परिषद वार्ड नंबर 17
सीट- महिला समान्य
प्रत्याशी परिचय- सुनीता देवी पति उपेंद्र राय पति पूर्व वार्ड पार्षद है.पति ने अपने कार्यकाल में वार्ड में विकास किया है और लोगों तक सरकारी योजना का लाभ पहुंचा है. वे भी सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे का वादा कर रही है.
सवाल-वार्ड की मुख्य समस्या एवं 100 दिनों का प्लान.
जबाब – वार्ड में साफ सफाई की दिक्कत है, मेरे वार्ड पार्षद बनते ही प्रत्येक गली में झाड़ू लगवाना, नाली साफ सफाई ओर साथ साथ कूड़ा कचरा उठाव. सरकारी योजनाओं से वंचित लाभुकों वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन मईया सम्मान योजना मुख्यमंत्री कन्यादान योजना सहित सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य करूंगी .प्रधानमंत्री आवास योजना को चालू कराने के लिए पहला बोर्ड की बैठक में बात रखकर नगर विकास एवं आवास विभाग, मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, प्रधानमंत्री को पत्राचार करूंगा. घर घर स्वच्छ पेयजल कनेक्शन करवाऊंगी.प्रत्येक गली में सोलर लाइट लगाने का प्रयास करूंगी. पेयजल की समस्या के समाधान के लिए वार्ड का सभी चापाकल की अनुमति करवाऊंगी.
——————————————————————————————————–
सवाल- भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी पर कैसे लगाम लगाएंगे.
जबाब- पहला बोर्ड की बैठक में ही सबके समक्ष ये मामला उठाऊंगी कि जनता से कोई भी कार्य के लिए एक रुपया भी कोई कर्मी नहीं लेगा और समय पर सभी का कार्य बिना लेन देन के हो. जो भी भ्रष्टाचार कमीशन का बात करेगा उसपर कार्रवाई हो.
——————————————————————————————————–
सवाल- गरीबों के कल्याण के लिए आपकी क्या योजना है.
जबाब – गरीबों के कल्याण मेरा पहला प्राथमिक है. मै खुद गरीबी में जन्मी हूं, गरीब परिवार का राशन कार्ड बनाकर सभी परिवार को समय पर राशन मुहैया कराना, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ त्वरित दिलाना. गरीबों का पक्का आवास बने इसके लिए प्रयास करूंगा. गरीबों के लिए मै हमेशा निस्वार्थ भाव से खड़ा रहूंगी. गरीब परिवारों को नगर परिषद से छोटा व्यवसाय करने के लिए 10 हजार तक का ऋण दिया जाता है, उसका लाभ दिलाकर रोजगार मुहैया कराएंगे.
——————————————————————————————————–
सवाल- जनता की सीधी भागीदारी कैसे सुनिश्चित करेंगे या सिर्फ चुनाव तक ही रिश्ते रहेंगे.
जबाब- जनता से हमारा व मेरे पति का सीधी भागीदारी हमेशा से रही है. मेरे पति सुबह उठने और रात को सोने से पहले वार्ड के बड़े छोटे भाई बहन, चाचा, चाची ,दादा, दादी के बीच सबके साथ हंसी खुशी बोलचाल रहना उठना बैठना करते है. हमलोग मिलजुल कर सुख दुःख में खड़ा रहते है.
——————————————————————————————————–
उम्मीदवार का नाम – शंकर पासवान
क्षेत्र – साहिबगंज नगर परिषद वार्ड नंबर 24
सीट- एससी वार्ड पार्षद
प्रत्याशी परिचय- शंकर पासवान, पिता जीच्छु पासवान, जीरवाबाड़ी चानन, शैक्षणिक योग्यता- पॉलिटिकल साइंस से स्नातकोत्तर पास (मास्टर डिग्री)
सवाल-वार्ड की मुख्य समस्या एवं 100 दिनों का प्लान.
जबाब – वार्ड में साफ सफाई की दिक्कत है. नाली नहीं है. सोलर लाइट नहीं है. डिजिटल लाइब्रेरी नहीं है.मेरे वार्ड पार्षद बनते ही साफ सफाई व्यवस्था बेहतर कराएंगे. कूड़ा कचरा उठाव नियमित होगा. पानी निकासी के लिए नाली निर्माण कराएंगे. सरकारी योजनाओं से वंचित लाभुकों वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, मईया सम्मान योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना सहित सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य करूंगा. छात्रों के जाति ,निवास, चरित्र, जन्म प्रमाण पत्र का त्वरित सत्यापन, खासमहाल भूमि में बंद पड़े प्रधानमंत्री आवास योजना को चालू कराने के लिए पहला बोर्ड की बैठक में बात रखकर नगर विकास एवं आवास विभाग, मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, प्रधानमंत्री को पत्राचार करूंगा. घर घर स्वच्छ पेयजल कनेक्शन करवाऊंगा. प्रत्येक गली में सोलर लाइट लगाने के लिए डीसी को पत्र लिखकर सोलर लाइट लगवाऊंगा. जिस गली में बिजली के तार पोल नहीं लगा है.वहां लगवाऊंगा. छात्रों को पढ़ने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी बनाने का प्रयास करूंगा ताकि छात्र छात्राएं वहां पढ़कर उच्च शिक्षा के साथ साथ नौकरी लेकर नाम रौशन करे.
——————————————————————————————————–
सवाल- भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी पर कैसे लगाम लगाएंगे.
जबाब- बोर्ड की बैठक में ये मामला उठाऊंगा. जनता से प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना, प्रमाण पत्र बनाने सहित किसी भी कार्य के लिए एक रुपया भी कोई कर्मी नहीं लेगा और समय पर सभी का कार्य बिना लेन देन के हो. जो भी भ्रष्टाचार, पैसा का लेन देन या कमीशन का बात करेगा उस पर कार्रवाई हो. वार्ड नंबर 24 भ्रष्टाचार मुक्त बनेगा.
——————————————————————————————————–
सवाल- गरीबों के कल्याण के लिए आपकी क्या योजना है.
जबाब – गरीबों का कल्याण ही मेरी पहली प्राथमिकता है. मै खुद गरीब परिवार से हुं. गरीबी को बचपन से देखता आया हुं .गरीब परिवार का राशन कार्ड बनाकर सभी परिवार को समय पर राशन मुहैया कराना. केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ त्वरित दिलाना. गरीबों का पक्का आवास बने इसके लिए प्रयास करूंगा. गरीबों के लिए मै हमेशा निस्वार्थ भाव से खड़ा रहूंगा. गरीब परिवारों को नगर परिषद से छोटा व्यवसाय करने के लिए 10 हजार तक का ऋण दिया जाता है. उसका लाभ दिलाकर रोजगार मुहैया कराएंगे. गरीब के हर बच्चा को स्कूली शिक्षा देंगे, छात्रों व महिलाओं को स्किल डेवलपमेंट से जोड़कर आत्मनिर्भर बनवाएंगे. शहर का विकसित मॉडल वार्ड बनाएंगे.
——————————————————————————————————–
सवाल- जनता की सीधी भागीदारी कैसे सुनिश्चित करेंगे या सिर्फ चुनाव तक ही रिश्ते रहेंगे.
जबाब- बचपन से ही अपना चानन कबूतरखोपी के बड़े छोटे से दोस्ताना रिश्ता है. सुबह उठने ओर रात को सोने से पहले वार्ड के बड़े छोटे भाई बहन चाचा चाची दादा दादी के बीच सबके साथ हंसी खुशी बोलचाल रहना उठना बैठना करते है. हमलोग मिलजुल कर सुख दुःख में खड़ा रहते है. चुनाव आज आया है.चुनाव से पहले ओर चुनाव के बाद भी हमारा रिश्ता सबके साथ पहले के जैसा दोस्ताना ही रहेगा.
——————————————————————————————————–
उम्मीदवार का नाम – धर्मवीर कुमार महतो
क्षेत्र – नगर पंचायत बरहरवा वार्ड 14 वार्ड पार्षद
सीट- ओबीसी टू
प्रत्याशी परिचय- धर्मवीर कुमार महतो पिता मणिलाल महतो ग्राम -लबदा
मैट्रिक पास छात्र सेवा से समाजसेवी तक की सफर पूरे वार्ड में विकास की गंगा बहाने की वादा.
सवाल-वार्ड की मुख्य समस्या एवं 100 दिनों का प्लान
जबाब –वार्ड में प्रत्येक दिन साफ -सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करना कुड़ा- कचरा हर रोज उठाव करना, सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक सीधा पहुंचाना गली- गली घर- घर जल नल योजना का लाभ दिलाना.
——————————————————————————————————–
सवाल- भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी पर कैसे लगाम लगाएंगे.
जबाब- सरकारी योजना का लाभ सीधा जनता तक पहुंचने का काम करेंगे. कमीशन लेने वाले अधिकारी के विरोध लिखित शिकायत करेंगे.
——————————————————————————————————–
सवाल- गरीबों के कल्याण के लिए आपकी क्या योजना है.
जबाब – गरीबों को चिन्हित कर सरकारी योजना का लाभ सर्वप्रथम दिया जाएगा. अगर मेरे वार्ड में कोई वैसा गरीब व्यक्ति है राशन की अभाव है तो उसका राशन कभी व्यवस्था करेंगे.
——————————————————————————————————–
सवाल- जनता की सीधी भागीदारी कैसे सुनिश्चित करेंगे या सिर्फ चुनाव तक ही रिश्ते रहेंगे
जबाब- रिश्ता चुनाव के बाद भी जनता से बने रहेंगे सभी के दुख सुख में बिना आमंत्रण पहुंचेंगे.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


