कोलकाता । पश्चिम बंगाल में पहली बार बन रही बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर एक बुजुर्ग को सम्मानित किया। पीएम मोदी ने इस बुजर्ग को झुककर प्रणाम किया। इसके बाद पीएम मोदी बुजुर्ग के पास पहुंचे और उनके पैर छुए। इसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें गले लगा लिया। यह बुजुर्ग मंच पर अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ बैठे हुए थे। पीएम मोदी ने जैसे ही बुजुर्ग को सम्मानित किया, वहां मौजूद पर सभी नेता तालियां बजाने लगे। यह बुजुर्ग कोई और नहीं पश्चिम बंगाल में बीजेपी के सबसे पुराने कार्यकर्ता माखन लाल सरकार हैं।
कौन हैं माखन लाल सरकार
माखन लाल सरकार की उम्र 98 साल है। वे सिलिगुड़ी निवासी हैं। वे बीजेपी पार्टी के संस्थापक रहे स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सहयोगी रहे हैं। वे बीते कई सालों से बीजेपी के लिए काम कर रहे है और पश्चिम बंगाल में बीजेपी के सबसे पुराने कार्यकर्ता हैं। पीएम मोदी से मिले सम्मान से माखनलाल भावुक हो उठे।
बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने वीडियो शेयर कर लिखा कि बीजेपी अपने वरिष्ठों और कार्यकर्ताओं का सम्मान कैसे करती है…….मंच पर, पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक, माखनलाल सरकार का आशीर्वाद लिया। 98 वर्ष की आयु में भी, श्री सरकार आज़ादी के बाद के भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती ज़मीनी स्तर के नेताओं में से एक हैं। 1952 में, उन्हें कश्मीर में गिरफ़्तार किया गया था, जब वे वहाँ भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ थे। 1980 में बीजेपी के गठन के बाद, वे पश्चिम दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग ज़िलों के संगठनात्मक समन्वयक बने। सिर्फ एक साल के भीतर, उन्होंने करीब 10,000 सदस्यों को पार्टी में शामिल करवाने में मदद की। 1981 से, उन्होंने लगातार सात वर्षों तक ज़िला अध्यक्ष के रूप में सेवा की, यह उस समय एक असाधारण उपलब्धि थी, जब आम तौर पर बीजेपी के नेता एक ही संगठनात्मक पद पर दो साल से ज़्यादा नहीं रह पाते थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


