देवघर। जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवीपुर राजपुरा निवासी चाय दुकानदार दीनदयाल सत्संगी का ट्रेन में कटकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अहले सुबह बैजनाथधाम बर्दवान ईएमयू ट्रेन पकड़ने स्टेशन पहुंचा था कि चढ़ने के क्रम में पैर फिसल कर पटरी के नीचे चला गया। जिससे आधा शरीर कट गया और मौके पर ही मौत हो गई। उसके पास मोबाईल में घर फोन आने पर परिजनों को सूचना दिया। जिसके बाद परिजनों ने स्टेशन मास्टर प्रशांत कुमार पंकज से बातचीत कर शव को लेकर अपने घर लाया और अंतिम संस्कार किया। घटना की जानकारी होने पर जसीडीह से जीआरपी और मधुपुर आरपीएफ पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल आया और छानबीन किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


