46वां झारखंड दिवस को लेकर झामुमो ने दुमका को दुल्हन की तरह सज कर तैयार, झंडा, बैनर और होर्डिंग से पूरा शहर पटा
2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में झामुमो के झारखंड दिवस का उद्देश्य और महत्व झारखंड के राजनीति के संदर्भ में
एस. के. झा.’सुमन’

दुमका। झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए 2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में आयोजित होने वाला झारखंड दिवस का एक विशेष महत्व है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए संजीवनी माने जाने वाला यह कार्यक्रम अभी भी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उमंग और उत्साह का संचार करता है। इस अवसर पर ‘संताल एक्सप्रेस’ ने दुमका जिले के एक-एक प्रखंड के प्रमुख कार्यकर्ताओं और नेताओं से संबंध में बातचीत की पेश है इस बातचीत का सारांश।
————————-
पिछले साल काफी गमगीन माहौल में मनाया झारखंड दिवस, इस बार होगा बेहद खास
46वां झारखंड दिवस को लेकर झामुमो ने दुमका को दुल्हन की तरह सज कर तैयार हो गया है। पूरा शहर झंडा, बैनर और होर्डिंग से पट गया है। इस बार झारखंड दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए करीब दो हफ्ते से झामुमो कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए हैं। इस कार्यक्रम को हाईटेक बनाने के लिए बसंत सोरेन खुद कमान संभाले हुए हैं। इस बाबत दुमका विधानसभा से विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि इस बार बेहद खास का होगा झारखंड दिवस। पिछले वर्ष परिस्थितियों कुछ ऐसी उत्पन्न हुई की पार्टी इस दिवस को बेहतर तरीके से नहीं माना पाई थी। उन्होंने कहा कि झामुमो 2 फरवरी को आयोजित झारखंड दिवस कार्यक्रम को काफी गंभीरता से लेती है। मंच से झामुमो पार्टी सुप्रीमो में गुरुजी शिबू सोरेन एवं पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा संदेश दिया जाता है जो पूरे झारखंड में जन जन तक पहुंचता है।
———————–
विकास और अधिकार के मुद्दे को लेकर किया जाता है आंदोलन
शिकारीपाड़ा विधानसभा के विधायक आलोक सोरेन ने 2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में आयोजित होने वाली झारखंड दिवस कार्यक्रम को लेकर बताया कि यह कार्यक्रम संथाल परगना के राजनीति में झारखंड की स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसमें पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं के द्वारा उपस्थित जन समुदाय को पार्टी की आगामी नीतियों को लेकर बताया जाता है। पार्टी के नेताओं के द्वारा गरीब- गुरुवा, मजदूर किसान, मूलवासी -आदिवासी के अधिकार और कल्याण के लिए जल, जंगल, जमीन को बचाते हुए जब से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी है तब से हमलोग विकास का मुद्दा लेकर आए हैं। अब जोरदार तरीके से विकास की बातें बताई लोगों को बताई जा रही है ।
———————–
जामा के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हैं 11 तोरण द्वार, प्रत्येक पंचायत से 1000 कार्यकर्ता पहुंचेंगे दुमका गांधी मैदान
दुमका के गांधी मैदान में 2 फरवरी को आयोजित होने वाले 47वां झारखंड दिवस को लेकर जामा प्रखंड के जामा प्रखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन ने बताया की 11 तोरण द्वार पूरे प्रखंड में विभिन्न जगहों पर बनाया गया है। जामा प्रखंड के प्रत्येक पंचायत से एक 1000 कार्यकर्ताओं की टोली 2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान के लिए प्रस्थान करेगी। 2 फरवरी के महत्व को लेकर महत्व उद्देश्य को लेकर उन्होंने बताया की इसका उद्देश्य लोगों की भलाई के लिए काम करना है। पार्टी अलग पार्टी के रूप में इस पार्टी की स्थापना इसलिए हुई थी की लोगों का कल्याण किया जा सके।
———————–
महाजनों और अफसरशाही से मुक्ति का गवा रहा है दुमका गांधी मैदान
2 फरवरी झारखंड दिवस को लेकर जामा प्रखंड के सचिव अब्दुल सत्तार ने बताया कि 2 फरवरी को आयोजित होने वाली इस सभा का उद्देश्य यह था कि झारखंड महाजनों से ग्रसित था तब इसी आंदोलन से झारखंड राज्य को अलग किया गया और महाजनों और अफसरशाही से मुक्ति के लिए यह आंदोलन चलाया था और यहां सभा की थी। उसी के यादगार स्वरूप प्रत्येक 2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में झारखंड दिवस मनाया जाता है।
———————
झारखंड के जनता को जागृत कर अलग राज्य के लिए करने का आंदोलन करने का गवाह रहा है गांधी मैदान
झामुमो के नगर प्रभारी रवि यादव ने 2 फरवरी झारखंड दिवस को लेकर बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड को अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में लाने के लिए किया गया था । इस उद्देश्य से शिबू सोरेन झारखंड के जनता को जागृत कर आंदोलनरत होने के लिए प्रेरित करते थे। यही से शिबू सोरेन नेतृत्व में आंदोलन की दिशा और दशा तय करते थे। अब जब कि इसका उद्देश्य पूरा हो गया है तब भी इस आंदोलन का यह महत्व है कि इसके जरिए झारखंड के विकास के साथ-साथ यह नीति तैयार की जाती है जिसे केंद्र सरकार राज्य सरकार का हकमारी नहीं कर सके। राज्य का विकास हो सके।
——————-
अपने प्रिय नेताओं की भाषण सुनने के लिए खुले आसमान के नीचे ठिठुरन भरी रात में पूरे अनुशासन और संयम के साथ रहते हैं कार्यकर्ता
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, दुमका के पूर्व नगर सचिव रमेश कुमार रजक ने बताया कि 2 फरवरी को झामुमो के झारखंड दिवस पर हर साल पार्टी सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के द्वारा जनता को संदेश दिया जाता है इस बार यह बेहद खास होने वाला क्योकि झारखण्ड में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की सरकार है और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा झारखण्ड की सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। 2 फरवरी का मुख्य उद्देश्य दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के संदेश को आमजनों तक घर घर पहुंचाना होता है।
2 फरवरी का विशेष महत्व यह है कि इस दिन पार्टी के प्रति पार्टी के नेता और कार्यकर्ता का समर्पण भाव दिखता है कि किस प्रकार छोटे छोटे गाँव और कस्बे से चलकर कार्यकर्ता सभास्थल तक पहुँचते है और देर रात तक पूरे अनुशासन और संयम के साथ अपने नेता को सुनने के लिए ठंढ भरी रात में खुले आसमान के निचे बैठे रहते है जो पूरी दुनिया में कही और देखने को नहीं मिलेगा।
——————





