गोड्डा : जिले में एक अर्धविकसित नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बंसतराय थाना क्षेत्र के गोपिचक में स्थित सुंदर नदी से अर्धविकसित नवजात का शव बरामद हुआ।

घटना की जानकारी सुबह तब सामने आई, जब स्थानीय ग्रामीण मवेशी चराने गए थे। शव देखने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
बंसतराय थाना प्रभारी मनीष कुमार यादव ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे उन्हें सूचना मिली। वे मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेजने की तैयारी कर रही है।
पुलिस इस घटना के पीछे के अपराधी की तलाश कर रही है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस कृत्य को किसने अंजाम दिया।





