बरहरवा । नेहरू युवा केंद्र संगठन साहिबगंज के बैनर तले 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन बुधवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय, दिग्घी में किया गया।कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अजीत कुमार घोष एवं विक्रम दास के नेतृत्व किया गया। मतदान के दौरान सतर्कता, भ्रष्टाचार, और साइबर क्राइम फ्रॉड जैसे मुख्य बिंदुओं पर विचार प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम के दौरान सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाया गया। साथ ही मम्मी पापा वोट दो पत्र लेखन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा रितु कुमारी, प्रतिज्ञा मिश्रा, सेलिना, छात्र बाबूराम, कौशिक कुमार मंडल को माई युवा भारत के डायरी, पेन और टोपी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका पूनम मरांडी एवं शिक्षक उत्तम सरकार, वीरेंद्र साहा ,शिक्षिका सिया सुमन, रंजू मैडम एवं सैकड़ो छात्र मौजूद रहे




