दुमका: अंतरराज्यीय सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के उद्देश्य से उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मंगलवार को शिकारीपाड़ा प्रखंड स्थित मलूटी चेकपोस्ट का सघन निरीक्षण किया। बंगाल सीमा पर स्थित इस महत्वपूर्ण चेकपोस्ट पर पहुँचकर उन्होंने सुरक्षा इंतजामों और वाहनों की जांच प्रक्रिया की बारीकी से समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अवैध आवाजाही और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चौबीसों घंटे कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि चेकपोस्ट का संचालन पूरी तरह नियमित और प्रभावी होना चाहिए ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमों का उल्लंघन न हो सके।
आधुनिक तकनीक के उपयोग पर जोर देते हुए उपायुक्त ने बताया कि वाहनों के रिकॉर्ड संधारण और पारदर्शिता के लिए क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्यूआर कोड के जरिए वाहनों के चालान की वैधता की गहन जांच की जाए, जिससे फर्जीवाड़े की गुंजाइश न रहे। इसके साथ ही उन्होंने ड्यूटी पर तैनात दंडाधिकारियों और कर्मियों की सुविधा के लिए चेकपोस्ट पर बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक समेत जिले के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने सुरक्षा प्रोटोकॉल को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


