रांची । रांची के चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत केतारी बागान रेलवे फाटक के पास मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, व्यक्ति रेलवे फाटक पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। अचानक हुई घटना के कारण उसे संभलने का मौका नहीं मिल सका। हादसे में व्यक्ति का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही चुटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों की मदद से मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


