अगले साल 50 सीट वाले मेडिकल कॉलेज की होगी शुरुआत
रांची । श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडवीया ने गुरुवार को रांची के नामकुम स्थित ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन किया। लगभग 100 करोड़ की लागत से बने में इस अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आने वाले दिनों में इस अस्पताल में मेडिकल कॉलेज भी शुरू करने की योजना है। नए फोन का उद्घाटन करने के बाद डॉक्टर मनसुख मांडवीया और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुआयना किया।समारोह को संबंधित करते हुए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडवीया ने कहा कि देश में स्वास्थ्य सुविधा हमारी सरकार के लिए व्यवसाय नहीं बल्कि सेवा है। यह अस्पताल सेवा का मंदिर है। जो हमारे देश के श्रमिकों के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार श्रमेव जयते के सिद्धांत पर चलती है। बाद में पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश भर 165 अस्पताल और 1500 से अधिक डिस्पेंसरी चलाई जारही है। आज रांची में ईएसआईसी की 220 बेड वाले अस्पताल का उद्घाटन किया गया है। अगले साल 50 सीट वाले मेडिकल कॉलेज का भी शुरू किया जाएगा। खास बात यह होगा कि इस मेडिकल कॉलेज में 40त्न सीट श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए आरक्षित होगा।उद्घाटन समारोह का संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर देश की बड़ी आबादी आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठा रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले दिनों में मेडिकल कॉलेज के खुल जाने से यहां स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान ईएसआईसी के बीमित कर्मचारी की मृत्यु और अपंगता के बाद उनके परिजनों को हितलाभ दिया गया।इसके अलावा लाभुकों के सुरक्षित मातृत्व लाभ भी हितधारकों को दिया गया।मौके पर उन श्रमिकों को भी सांकेतिक रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने अस्पताल के भवन निर्माण में अपनी भूमिका निभाई है।






