संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर ( पाकुड़ )। फुटबाल मैदान में आयोजित जेएमएम चैम्पियंस ट्रॉफी का फ़ाइनल मैच बुधवार को उधवा और धूलियान के बीच खेला गया। जिसमें उधवा ने धूलियान को 88 रनों से हराकर ट्रॉफी अपना नाम किया । मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए उधवा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 225 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। उधवा की ओर से अभिनाश ने 48 रनों शानदार पारी खेली। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी धूलियान की टीम 137 रनों में ही आलआउट हो गई।
मैच में 48 रनों की पारी खेलने व 3 विकेट लेने वाले अविनाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं फ़ाइनल में विनर टीम उधवा को ट्रॉफी के साथ एक लाख का चेक देकर समाजसेवी लूथफुल हक़ के पुत्र अकीबूल हक़ ने पुरस्कृत किया। रनर टीम को ट्रॉफी के साथ 70 हज़ार का चेक देकर समाजसेवी जावेद आलम और मुस्लुदिन अंसारी ने पुरस्कृत किया।पूरा टूर्नामेंट का मेन ऑफ़ द सीरीज़ अबरार खान को चुना गया। खेल में अम्पायर कि भूमिका श्यामा एवं कुंदन ने निभाई। और साथ में राहुल ने एंकर कि और स्कोरर के रूप में आकाश कुमार ने भूमिका निभाया।आयोजन को सफल बनाने में कमिटी के अध्यक्ष वीकास रविदास, सचिव जितेंद्र रविदास, विक्की,पवन, सोनू,राहुल, करमचंद्र, रंजीत,आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


