साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र के पुरानी साहिबगंज में शुक्रवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट व गोलीबारी का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत की है। एक पक्ष की विभा देवी ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि मकान का नव निर्माण कार्य करा रही थीं तभी अनिल यादव, सुनील यादव, रमेश यादव, शोभाकांत यादव, राम यादव व अन्य लाठी-डंडा व देसी कट्टा लेकर वहां पहुंचे और उनके घर की दीवार गिरा दी। सुनील व अनिल यादव ने उनपर और उनके पति पर जान मारने की नीयत से फायर कर दिया। सभी लोग घर में घुस कर लात-घूंसा से मारने लगे। नगर थाना की गश्ती दल के पहुंचने पर सभी भाग निकले। जिससे उनकी जान बच सकी। सारा षड्यंत्र रमेश यादव का रचा हुआ है। पीड़िता ने उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं दूसरे पक्ष के आरती देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि पुरानी साहिबगंज, हाई स्कूल के पास उनकी पुश्तैनी जमीन है। उनकी जमीन पर सत्यनारायण यादव व शिव शंकर यादव जबरन मकान निर्माण करवा रहे थे। उनके विरोध करने और गणेश यादव ने गोली चला दी। जिसमें पीड़िता और उसके बाल-बाल बच गए। उन्होंने उक्त ज़मीन पर धारा 144 लगवा दिया है। इज़के बावजूद उक्त लोग 16 अक्टूबर से लगातार उक्त जमीन पर काम करवा रहे हैं। पुलिस के आने पर काम बंद करवा देता है और पुलिस के जाते ही काम शुरू करवा देता है। पुत्र व दामाद को झूठे आरोप में पकड़वा दिया है। पीड़िता ने पुत्र व दामाद को छोड़ने और कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


