साहिबगंज। जिले के सदर अस्पताल परिसर स्थित वेयर हाउस में स्लाइन काटकर नाली में बहाने के मामले डीसी के निर्देश पर दो सदस्यीय जांच टीम शुक्रवार की देरशाम जांच के लिए सदर अस्पताल पहुचे। जांच टीम में आईटीडीए निदेशक संजय कुमार दास व सदर एसडीओ अंगार नाथ स्वर्णकार थे। इस दौरान जांच ने एएनएम भवन स्थित स्टोर रूम गए। हालांकि स्टोर बन्द मिला। वही इसके बाद वेयर हाउस में भी जाने बाद वो भी बंद पाया गया। इस संबंध में जांच टीम ने अस्पताल मैनेजर यशवंत राव से पूछताछ भी है। वही जांच के दौरान कोई कर्मी नही पाने पर अब शनिवार की सुबह सात टीम इस मामले अस्पताल पहुच जांच करेगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


