संताल एक्सप्रेस

जयजीत सिंह
महेशपुर (पाकुड़ ) । थाना क्षेत्र के हाथीमारा चौक पर असंतुलित ट्रैक्टर एवं मोटर साइकिल सवार के बीच आमने सामने सीधी टक्कर में मोटरसाइकिल चालक सहित एक की मौके पर मौत एवं एक घायल हो जाने का मामला सामने आया है।सूत्री से मिली जानकारी के अनुसार महेशपुर से पाकुड़िया मुख्य सड़क के हाथीमारा चौक के पास पाकुड़िया से महेशपुर की ओर ट्रैक्टर संख्या JH17G3013 आ रहा था जबकि ठीक विपरित दिशा से मोटरसाइकिल संख्या डब्लूबी 48 1274 में सवार तीन युवक पाकुड़िया के और जा रहा था । ट्रैक्टर के सामने आ जाने से मोटरसाइकिल चालक सहित एक युवक की मौके कर मौत हो गया जबकि एक युवक घायल हो गया है । वही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है ।स्तरीय लोगो का कहना है की मोटरसाइकिल चालक तीनो युवक नशे में धुत था । मृतक का पहचान तीनो युवक बमनपोखर गांव निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर महेशपुर थाना की पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर थाना ले आया साथ ही एक घायल युवक को महेशपुर अस्पताल ले जाया गया । जिसका गंभीर हालत को देखते हुए पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट रेफर कर दिया गया है।





