मंडरो/साहिबगंज सदर प्रखंड क्षेत्र के डिहारी हनुमान मंदिर परिसर में चैती रामनवमी के अवसर पर दो दिवसीय अंतर राज्य विशाल कुश्ती दंगल प्रतियोगिता आयोजित किया गया.जिसमें बारह पहलवानों की जोड़ी से कुश्ती कराई गई.वहीं सात पहलवानों की जोड़ी को समिति के द्वारा निर्धारित समय तक बराबर पर छोड़ा गया.जहाँ अंगद यादव झारखंड महादेवगंज एवं बिहार के भागलपुर जिला से नागड़ी के विलाल के बीच सात मिनट की कुश्ती कराईं गई. जिसमें मो. विलाल अंगद को पटक कर विजयी घोषित किया गया था.महादेवगंज के मनीष कुमार यादव एवं मो. विलाल के बीच कुश्ती कराई गया.जिसमें मनीष यादव ने मो. विलाल को मात दे कर फाइनल मुकाबला जीत लिया.जबकि डिहारी गांव के मनीष कुमार ने तीन जोड़ी के साथ कुश्ती लड़कर बराबरी पर रहा.फाइनल कुश्ती सोमवार को होगी.मौके पर रेफरी गंगा सागर यादव,समिति के शिव शंकर यादव,निर्मल यादव,मुन्ना यादव, सैन्य महतो,भीम यादव,राजन यादव,रंजय यादव सहित सैकड़ों कुश्ती प्रेमी उपस्थित थे.वही साहिबगंज प्रतिनिधि के अनुसार रामनवमी के पावन अवसर पर रविवार को सकरीगली आश्रम में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें दर्जनों पहलवानों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपना दमखम दिखाया.वही विजेता प्रतिभागियों को समिति की ओर से आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर सूरज यादव, रौशन यादव, योगेश यादव, मनोज यादव, लालू यादव, रामदेव, धनु सिंह, दिनेश यादव, अरविंद सहित अन्य थे.






