मिहिजाम : मिहिजाम थाना पुलिस ने 76 लाख रुपये की ठगी के मामले में दो साल से फरार चल रहे दो भाइयों को तमिलनाडु के त्रिपुर से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने बताया कि दोनों आरोपियों को मिहिजाम लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
मधुपुर, देवघर निवासी दिलीप सिंह ने मिहिजाम थाना कांड संख्या 72/23 के तहत शिकायत दर्ज कराई थी कि अनिमेष सामंता और अभिजीत सामंता नामक दो भाइयों ने 76 लाख रुपये की ठगी कर फरार हो गए थे।
मिहिजाम पुलिस ने तकनीकी निगरानी और सूचना तंत्र की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रैक की और तमिलनाडु में छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस अब ठगी के पैसे और अन्य संभावित आरोपियों की जांच कर रही है। पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी ठगी की घटना की तुरंत सूचना देने की अपील की है।





