मसलिया: मसलिया प्रखंड क्षेत्र के गुमरो पंचायत के नवाडंगाल टोला में रविवार को ग्रामीणों ने चापाकल मरम्मती की मांग की है। इस टोले के सीमा पर बड़ा डुमरिया पंचायत के नवजोड़ा गांव पड़ता है। बासु राय के घर के पास चापाकल निर्माण वर्षों पूर्व नवाडंगाल मौजा में गड़वा दिया गया है। जिसके बाद महीनों तक चापाकल बंद पड़ा रहा। पानी की किल्लत को देखकर गुमरो गांव की जल सहिया सुमन देवी के प्रयास से गुमरो गांव के पारबाद टोला में दो व निलकोठी काली मंदिर के पास बंद चापाकलों को मरम्मत कराया गया। जब मिस्त्री धेना हांसदा नवाडंगाल बासु राय के घर के सामने वाले चापाकल को ठीक कराने पहुंचे तो किसी ने मिस्त्री को विरोध किया। जिसके बाद मिस्त्री ने आधा खोला चापाकल को पुनः उसी तरह कर छोड़ दिया। मिस्त्री के चले जाने के बाद में ग्रामीणों ने पुनः चापाकल मरम्मती की मांग करने लगे। किसी ने यह नहीं बताया कि चापाकल बनाने वाले मिस्त्री को आखिर मना कौन किया। जबकि मिस्त्री ने बताया कि किसी ने फोन से मुझे बात कराई कि चापाकल किसी भी सूरत पर चालू नहीं किया जाना चाहिए। मिस्त्री ने कहा कि मैंने विरोध करने के बाद ऐसे ही छोड़ दिये। नवजोड़ा गांव के ग्रामीणों का कहना है कि चापाकल चालू होना चाहिए प्रायः समर्थवान लोग अपने घरों में चापाकल गड़वा लिए हैं लेकिन हम सब आखिर गरीब क्या करें। सरकारी चापाकल की मरम्मती होनी चाहिए । इसमें रोड़ा डालने वालों पर कारवाई होनी चाहिए। चापाकल मिस्त्री के चले जाने के बाद पुनः ग्रामीणों ने चापाकल मरम्मती की मांग किया। मौके पर दर्जनों ग्रामीण व महिलाएं उपस्थित रहे।






