गोड्डा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर के निदेशानुसार में आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर एरिया लेवल मास्टर ट्रेनर पोड़ैयाहाट, महागामा एवं गोड्डा के द्वारा मास्टर ट्रेनरों के लिए डीएमएफटी सभागार में प्रशिक्षण आहूत किया गया। आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी मास्टर ट्रेनरों को विधानसभा स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस क्रम में प्रशिक्षण में मतदान केंद्र पर पहुंचने से पूर्व, मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद और मतदान खत्म होने के बाद मतदानकर्मियों द्वारा कार्य निष्पादन से संबंधित सभी प्रक्रियाओं, सैद्धांतिक व व्यावहारिक जानकारी दी गयी। वहीं प्रशिक्षण के नोडल पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने सभी मास्टर ट्रेनरों को मॉक पोल के बाद मतदान समाप्ति के बाद विभिन्न प्रपत्रों को भरने के बिंदुवार व्यावहारिक जानकारी दी गई।
इस क्रम में मतदान के दौरान मतदानकर्मियों के समक्ष आनेवाली विविध समस्याओं से अवगत कराया और उक्त समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। वहीं संबंधित अधिकारियों के द्वारा मतदान केंद्र पर प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारी सहित अन्य मतदान कर्मियों के कार्य और दायित्व और प्रदत शक्तियों की चर्चा करते हुए चौलेंज वोट, टेंडर वोट, टेस्ट वोट व प्रॉक्सी वोट के संबंध में मास्टर ट्रेनरों को अवगत कराया गया। इस मौके पर एरिया लेवल मास्टर ट्रेनर पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र, आलोक कुमार झा, एरिया लेवल मास्टर ट्रेनर, गोड्डा विधानसभा क्षेत्र, मोहम्मद इम्तियाज, एरिया लेवल मास्टर ट्रेनर महागामा विधान सभा क्षेत्र, अतुल कुमार वर्मा, निर्वाचन विभाग के पदाधिकारीगण एवं कर्मीगण मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


