सरैयाहाट। कोठिया सहारा मार्ग पर सरैयाहाट थाना क्षेत्र के चोराजोर मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह तेजरफ़्तार टोटो अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई, हादसे में टोटो में बैठें युवक अभिषेक पाठक(35) ग्राम धौनी की घटनास्थल में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक नवरात्री के कुंवारी कन्यायों के लिए फल लाने के लिए कोठिया जा रहा था। बताया जाता है की अभिषेक गाँव से मुख्य मार्ग आने पर उक्त टोटो पर कोठिया जाने के लिए आगे की सीट पर बैठा था। जैसे ही टोटो चोराजोर मोड़ के समीप पहुँची तेज़रफ़्तार की वजह से बिजली के पोल से टकरा कर पलट गई। हादसे में अभिषेक की मौत टोटो में दबने की वजह से हो गई। हादसे के बाद परिजनों के द्वारा अभिषेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहाँ चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। अभिषेक अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसके सड़क दुर्घटना में मौत से परिवार वालों पर दुःख का अंबार आ गया। अभिषेक अपने पीछे दो मासूम बेटियों के अलावा भरा परा परिवार छोड़ गया। घटना की जानकारी मिलने पर सरैयाहाट पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और घटनास्थल से टोटो को जब्त किया है। जबकि टोटो चालक घटना के बाद मौक़े से फरार हो गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


