राजमहल –राजमहल अनुमंडल क्षेत्र के पश्चिम जामनगर पंचायत अंतर्गत शिव मंदिर के समीप तीन वर्षीय बालक को गुरुवार को सांप काट लिया. सांप के काटने से बालक मूर्छित हो गया. परिजनो ने आनन-फानन में बालक को अचेतावस्था में इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल मे भर्ती कराया.मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के पश्चिम जामनगर पंचायत अंतर्गत शिव मंदिर के पास निवासी अरुण मंडल के तीन वर्षीय पुत्र प्रयांशु मंडल को घर के बगल में खेल रहा था. इसी दौरान बालक को सांप ने काट लिया. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां मौके पर चिकित्सको ने बालक का इलाज प्रारंभ कर दिया.






