संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज-साहिबगंज जिले के राजमहल राजमहल थाना क्षेत्र के जामनगर गांव में गुरुवार को ऑटो व मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया. टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहन सड़क पर पलट गये.और अफरा तफरी मच गया.घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच कर दुर्घटना में घायल हुए लोगो को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा. जहां घायलो का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए घायलो को साहिबगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.वही मामले की सूचना मिलते ही राजमहल थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी. दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का कारण माना जा रहा है.समाचार लिखे जाने तक घायलो की पहचान नही हो पाई थी.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


