गोड्डा : जिले के बोआरीजोर थाना क्षेत्र में बीते 12 अक्टूबर के रात्रि मेला देखने गई एक नाबालिग लड़की के साथ गैंग रैप का मामला प्रकाश में आया है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक घटना में संलिप्त तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 13 अक्टूबर को बोआरीजोर थाना में पीड़िता की माँ अपनी नाबालिक लड़की के साथ सामुहिक बलात्कार के घटना के संबंध में लिखित सूचना दी। सूचना के उपरान्त त्वरित कार्रवाई करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महागामा के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। गठित टीम के द्वारा फोरेंसिक साध्य संकलन करते हुए सामुहिक बलात्कार में सामिल तीनों अभियुक्तों को छापामारी कर 24 घंटे के अन्दर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरास्त में जेल भेजा दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में राकेश टुडू उम्र करीब 20 वर्ष पिता साहेब टुड्डू उर्फ दुर्गा टुडू, उमेश टुडू उम्र करीब 20 वर्ष पिता स्व० ताला कोडा टुडू एवं जोहन बेसरा उम्र करीब 30 वर्ष पिता नियुस बेसरा शामिल है। छापामारी दल में सामिल पुलिस पदाधिकारियों मे पु०नि० विरेन्द्र पासवान, बोआरीजोर प्रभाग, पु०अ०नि० विजय कुमार कर्कटा, थाना प्रभारी, बोआरीजोर थाना, पु०अ०नि० आनंद कुमार साहा, ललमटिया थाना, पु०नि० उपेन्द्र कुमार महतो, महागामा प्रभाग, पु०अ०नि० अंकित कुमार झा, महागामा थाना म०पु०अ०नि० रोमा कुमारी, महागामा थाना एवं सशस्त्र बल, बोआरीजोर थाना शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


