संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र के सुदामा कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने बंद पड़े तीन मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी के रात तीनों घर के मकान मालिक घर से बाहर थे। स्थानीय लोगों ने चोरी की घटना सोमवार को मकान मालिक को दिया। मकान मालिक द्वारा पुलिस को सूचना दिया। उसके बाद पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन में जुट गई। पुलिस मोहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ हवलदार अनादि प्रसाद साहा के मकान से चोरों ने स्कूटी, इंवर्टर, बैट्री टीवी सहित कई कीमती सामानों पर हाथ साफ किया है। मुहल्ले के लोगो ने बताया कि सीआरपीएफ हवलदार कोटा में ड्यूटी करते है और परिवार का कोई भी सदस्य घर पर नही थे।बंद पड़े घर का फायदा उठाते हुए चोरों ने घटना को अंजाम दिया है।इसके अलावे इसी मुहल्ले के किशोर कुमार के मकान से भी अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घर मे रखे अलमारी, बक्सा को तोड़कर कई कीमती सामान की चोरी किया है। किशोर कुमार दुर्गा पूजा में अपने परिवार के साथ गांव महेशपुर प्रखंड के रोलग्राम गए हुए थे। स्थानीय लोगों ने चोरी की घटना का सूचना देने पर मकान मालिक घर पहुँचकर देखा तो उसका कई सामान गायब है। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दिया। इसी तरह उक्त मुहल्ले के ही अधिवक्ता पिंटू दास के मकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है।अधिवक्ता ने मामले की सूचना नगर थाना को दिया। पुलिस तीनो मामले को लेकर छानबीन कर रही है। इधर मामले को लेकर नगर थाना प्रभारी हरदेव प्रदास ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुचकर मामले की जानकारी लिया और चोरी की घटना को अंजाम देने वालो पर जल्द करवाई की जाएगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


